{"_id":"69f3427850108d3139062f29","slug":"detailed-programme-released-for-general-elections-of-panchayati-raj-institutions-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158992-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी
Thu, 30 Apr 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले की 182 ग्राम पंचायतों और 1140 वार्डों में कराया जाएगा मतदान
पहले चरण में चार विधानसभा क्षेत्रों की 62 पंचायतों में होगा मतदान
सुरक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर योजना तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई, तीसरा और अंतिम चरण 30 मई को होगा। इन चुनावों के तहत जिले की 182 ग्राम पंचायतों और 1140 वार्डों में मतदान कराया जाएगा।
जिले के विकास खंड झंडूता में 45 पंचायतें, घुमारवीं में 63 पंचायतें, सदर में 49, श्री नयना देवी जी में 25 पंचायतें शामिल हैं। सभी विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में झंडूता विकास खंड की धणी, भड़ोलीकलां, सलवाड़, पपलोआ, घराण, झबोला, बड़गांव, गेहड़वीं, बैहना-जट्टा, डूहक, बैरीमियां, डाहड, बैहना-ब्राह्मणा, बलघाड़, समोह सहित पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं खंड की अमरपुर, फटोह, बल्हचुराणी, कुहमंझवाड़, पनोह, भुलस्वाएं, कोटलू-ब्राह्मणा, कपाहड़ा, हटवाड़, मोरसिंघी, देहरा हटवाड़, गतवाड़, भपराल, घंडालवीं, बरोटा, भराड़ी, सेउ, पट्टा, लुहारवीं, तल्याणा, कुठेड़ा मरहाणा पंचायतें शामिल हैं। सदर खंड की बामटा, बल्ह-बल्हवाणा, निचली भटेड़, बरमाणा, बैरीरजादियां, धारटटोह, देवली, माकड़ी मारकंड, कोठीपुरा, छड़ोल, दयोथ, साई खारसी, छकोह, डोबा, बंदला, सिकरोहा, घ्याल पंचायतों में भी मतदान होगा।
वहीं श्री नयना देवी जी खंड की तनवोल, टाली, री, मड़याली, खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी और दबट पंचायतों में भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में झंडूता की मलराओं, कुलज्यार, जेजवीं, कलोल, कोसरियां, बल्हसीणा, बरठीं, जांगला, डमली, सुनहणी, हीरापुर, नखलेहड़ा, रोहल, मलांगन और गालियां पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं खंड की औहर, अवारी खलीण, रोहिण, ननावां, हरलोग, कुठेडा, सडयार, करलोटी, मरहाणा, पंतेहड़ा, बम्म, लंजता, हम्बोट, गाहर, डंगार, पडयालग, कसारू, दकड़ी, दाबला, लद्दा और हरितल्यांगड़ पंचायतों में वोटिंग होगी। सदर खंड की रघुनाथपुरा, चांदपुर, कुड्डी, हरनोड़ा, पंजगाईं, द्रोबड़, बिनौला, जुखाला, राजपुरा, कचैली, कोटला, सुईसुराहड़, मलोखर, रानीकोटला, सिहड़ा, पंजैलखुर्द और नम्होल पंचायतों में मतदान होगा। श्री नयना देवी जी खंड की कुटेहला, स्वाहण, टरवाड़, घवांडल, कोटखास, भाखड़ा, घरोट, लैहड़ी और मजारी पंचायतें भी इस चरण में शामिल हैं।
विज्ञापन
अंतिम चरण में 30 मई को झंडूता खंड की डूडियां, बड़गांव गलू, बलोह, सनीहरा, नघियार, घंडीर, मौहीं, बड़ोल, बैरी-दड़ौला, निहाण, विजयपुर, दाड़ी-भाड़ी, बाला, दसलेहड़ा और झंडूता पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। घुमारवीं खंड की बकरोआ, पनौल, सियुनखास, मल्यावर, हवाण, कोठी, छत, पपलाह, तलवाड़ा, कोट, मैहरीकाथला, पटेर, सलाओं उपरली, लैहड़ीसरेल, तडौन, दधोल, पलासला, घुमारवीं, बाड़ी मंझेड़वां, तियुणखास और छदोह पंचायतें शामिल हैं। सदर खंड की नौणी, बेनला-ब्राह्मणा, कंदरौर, जमथल, धौनकोठी, सोलग जुरासी, नोग, स्योहला, मैहथी, कल्लर, निहारखन बासला, दिगथली, सोलधा, भोली और ओयल पंचायतों में भी मतदान होगा। वहीं श्री नयना देवी जी खंड की बैहल, नकराणा, सलोआ, ग्वालथाई, तरसूह, कोलांवाला टोबा और रौड़जामन पंचायतों में भी इसी दिन चुनाव संपन्न होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है।