फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner orders to settle all issues of pensioners within 15 days

Bilaspur News: पेंशनरों के सभी मुद्दों को 15 दिन के भीतर निपटाने के उपायुक्त ने दिए आदेश

Tue, 06 Jun 2023 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner orders to settle all issues of pensioners within 15 days
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। बिलासपुर बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में जिला पेंशनर संघ के विभिन्न मुद्दों पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त बिलासपुर ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी यानी डीडीओ को पेंशनरों के मुद्दों को गंभीरता से लेने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों के डीडीओ को पेंशनरों के सभी मुद्दों को 15 दिन के भीतर निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान, एरियर, महंगाई भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समय पर देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी पेंशनरों से अपील करते हुए कहा कि सभी पेंशनर समय पर जीवित प्रमाणपत्र जिला कोषाधिकारी के पास जमा करवाएं। बैठक में पेंशनर संघ ने जिला कोषाधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पेंशनरों के मुद्दों को गंभीरता से न लेने की शिकायत की। उपायुक्त ने जिला कोषाधिकारी को चेतावनी देते हुए पेंशनरों के मुद्दों को तत्परता से समाधान करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनर संघ के निवेदन पर उपायुक्त ने पेंशनरों के साथ त्रैमासिक बैठक करने का निर्णय लिया, ताकि पेंशनरों के सभी मुद्दों को समय पर सुलझाया जा सके। इस अवसर पर पेंशनर संघ ने उपायुक्त को शहर के मध्य एक बड़ा पार्क बनाने की मांग की। उपायुक्त ने जमीन मिलने पर पार्क बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर सहित जिला पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed