फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Decision to reduce the number of officer posts is like shooting in the dark: Katwal

अधिकारियों के पद घटाने का फैसला हवा में तीर चलाने जैसा : कटवाल

Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Decision to reduce the number of officer posts is like shooting in the dark: Katwal
विधायक बोले- फैसले से पहले विस्तृत अध्ययन और सभी पक्षों से चर्चा जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधायक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीतराम कटवाल ने हिमाचल में प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या कम करने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे हवा में तीर चलाने जैसा बताया।
कटवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए बुनियादी स्तर पर छोटे पदों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसे अधिकारियों के पद घटाने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता। इसके लिए विस्तृत अध्ययन और सभी संबंधित पक्षों से चर्चा जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था प्रदेश की विकास जरूरतों के अनुसार बनाई जाती है। यदि अधिकारियों के पद घटाने हैं तो प्रशासनिक सुधार आयोग सहित संबंधित पक्षों की राय ली जानी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार से भी चर्चा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कैडर कम होने से अधिकारियों की पदोन्नति पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि अधिकारियों की संख्या घटाकर 200 करोड़ रुपये बचाने के बयान से ऐसा नहीं लगता कि इस संबंध में कोई ठोस अध्ययन किया गया है। सरकार को संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर देने के साथ महिलाओं और अन्य वर्गों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी दलों और समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा के बाद ही ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed