फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural programme in bls

Bilaspur News: सीर उत्सव दो अक्तूबर से, तैयारियों किया मंथन

Thu, 21 Sep 2023 06:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
cultural programme in bls
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर विधायक राजेश धर्माणी ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने उत्सव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उपमंडल कार्यालय घुमारवीं में एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। गौरव चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय सीर उत्सव दो अक्तूबर से शुरू होगा। नगर परिषद के प्रांगण में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि गांधी चौक से होते हुए सीर खड्ड पर बने पुराने पुल पर समाप्त होगी। वहां पर कन्या पूजन करने के बाद नगर परिषद की पार्किंग में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। लोकल व्यंजनों की भी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। बिलासपुरी गिद्दा ,कवि सम्मेलन, खेलों, कलर एक्टिविटी सहित सभी कार्यक्रम नगर परिषद के प्रांगण में होंगे। गौरव चौधरी ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed