फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity

नयनादेवी मंदिर में 6 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
cultural activity
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 6 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बाजार बंद रहे और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। लेकिन दोपहर तक श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। कोविड-19 महामारी के चलते श्रद्धालुओं को लाइनों में मंदिर भेजा गया। यह सुनिश्चित किया गया कि हर श्रद्धालु मास्क लगाकर ही दर्शन करे। हालांकि रविवार को दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने एक बार फिर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों को लेकर अपने निर्णय को बदले। ताकि दुकानदारों और व्यापारी वर्ग को परेशान न होना पड़े। दुकानदारों गोल्डी, अजय, सुभाष ने बताया कि सभी बड़े शहरों में रविवार को दुकानें रूटीन में बंद होती हैं। इससे वहां के दुकानदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन श्री नयनादेवी और अन्य धार्मिक स्थलों पर छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होती है और यही दिन पूरे सप्ताह में कमाई का होता है। कहा कि सरकार को किसी और दिन धार्मिक स्थलों पर बाजार बंद करना चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि अगर यही हालात रहे तो उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों को लेकर पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed