फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mureder case.

पुजारी की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Wed, 18 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
mureder case.

ऋषिकेश के धराड़सानी क्षेत्र के नयनादेवी मंदिर के पुजारी की मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुजारी के सिर पर जोरदार प्रहार करके मौत के घाट उतारा गया था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुजारी के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। लिहाजा, पुलिस ने सदर थाना में आईपीसी धारा 302 के तहत हत्या का मुकद्दमा दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में हुई इस वारदात से लोग खौफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार शाम मृतक पुजारी बलदेव (70) निवासी लुधियाणा का शव धराड़सानी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था। सबसे पहले गांव के लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते कार्रवाई शुरू कर दी थी।


हालांकि शरीर पर गहरी चोटों के निशान नहीं थे। लेकिन, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पुजारी की मौत सिर में गहरी चोट की वजह से हुई है।

पुलिस को शक है कि किसी ने पुजारी के सिर पर किसी चीज से प्रहार किया है। पुजारी बलदेव करीब तीन सालों से मंदिर में रह रहा था। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने हत्या का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट है। लिहाजा, हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed