फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला, मौत

चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला, मौत

Thu, 04 Jan 2018 09:18 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला, मौत
- फोटो : demo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
पंजगाई क्षेत्र के साथ लगते चमलोग गांव में पेड़ से चारा काट रही महिला की गिर गई। परिजन महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी की जल्द ही शादी होने वाली थी।

पुलिस के अनुसार चमलोग की कांता देवी (42) पत्नी राजेश कुमार पशुओं को चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान महिला का पांव फिसल गया। इससे वह जमीन पर गिर गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कांता देवी जमीन पर घायल पड़ी है। इतने में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत को 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बरमाणा थाना को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बरमाणा थाना के एएसआई रमेश ठाकुर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मृतका के बेटी की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed