{"_id":"5ace61724f1c1b823d8b499b","slug":"71523474802-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर ग्रामीण पर झोंका फायर, बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने पर ग्रामीण पर झोंका फायर, बाल बाल बचा
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये मांगने पर ग्रामीण पर झोंका फायर, बाल बाल बचा
बिलासपुर/भोट। उधार के रुपये मांगने पर रंजिशन एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों की मदद से एक ग्रामीण को घेर लिया और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, एक ग्रामीण को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।भोट थाना क्षेत्र के ग्राम मुतियापुरा निवासी भूपेंद्र सिंह ने रिपेार्ट लिखाई है कि उसने गांव निवासी धर्मपाल को उधार में 1.37 लाख रुपये दे रखे हैं। उसने धर्मपाल से कई बार उधार के रुपये मांगे तो उसने टालमटोल कर दी और उससे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 30 मार्च की शाम वह कहीं से अपने घर जा रहा था। गांव के पास धर्मपाल ने गांव निवासी अपने साथी रामचंद्र व पप्पू के साथ मिलकर उसे घेर लिया और उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया और किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंच गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, ग्राम मानपुरओझा निवासी गोरंग सिकदार को गांव निवासी सूरज आदि ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लेागों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।