फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मलोखर में मंडी के दो युवाओं से पकड़ी 42.58 ग्राम चरस

मलोखर में मंडी के दो युवाओं से पकड़ी 42.58 ग्राम चरस

Sun, 28 Apr 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
मलोखर में मंडी के दो युवाओं से पकड़ी 42.58 ग्राम चरस
CHARAS

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बीती शाम पुलिस को एक ओर सफलता मिली है। बरमाणा थाना के तहत आने वाले मलोखर नामक स्थान पर पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों से चरस बरामद की है।
पुलिस ने दोनों के पास से 42.58 ग्राम चरस कब्जे में ली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपी युवक मंडी जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि अभी हाल ही में पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्टे एवं चरस के आरोपियों में मंडी के युवकों की संख्या बिलासपुर के मुकाबले अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत मलोखर के पास पुलिस के साथ चुनावों को लेकर चेकिंग के लिए गठित टीम ने नाका लगाया हुआ था। यहां पर वह हर संदिग्ध वाहन की तलाशी ले रहे थे ताकि चुनावों के दौरान आपत्तिजनक वस्तु इधर से उधर न ले जाई जा सके। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल नंबर (एचपी 31-7972) को टीम ने तलाशी के लिए रोका। दोनों युवा टीम को देखकर घबरा गए। जब टीम ने तलाशी ली तो उनके पास से टीम को चरस मिली। जब टीम ने उसका वजन किया तो वह 42.58 ग्राम निकली। दोनों युवाओं की पहचान विक्रांत कटोच (28) पुत्र रवि सिंह गांव सदयाण तहसील सदर जिला मंडी, सुनील कुमार (28) पुत्र कमल प्रकाश गांव चतरोखड़ी तहसील सदर सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना बरमाणा में उपरोक्त दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंडी के रहने वाले दो युवाओं से चरस पकड़ी गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed