{"_id":"5bd0821abdec226985591c33","slug":"61540391450-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में कैंटर पलटा, चालक बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट में कैंटर पलटा, चालक बाल बाल बचा
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
six people died in this canter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर स्थान के एक मोड़ आगे सड़क पर एक कैंटर पलट गया है। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। सड़क के एक किनारे कैंटर पलट जाने से यातायात भी पूरी तरह सुचारु रहा है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से मनाली के लिए सरिए की रिंग भरकर एक कैंटर एचपी-28-7576 जा रहा था। जैसे ही उक्त कैंटर स्वारघाट से बनेर की तरफ उतराई में जा रहा था। स्वारघाट से कुछ दूर आगे संतोषी माता मंदिर के समीप एक तीखे मोड़ पर ट्रक चालक द्वारा अचानक संतुलन खो देने से उक्त कैंटर सड़क पर ही एक तरफ को पलट गया। इस कारण उसके सरिये से भरे हुए रिंग उसी स्थान पर बिखर गए हैं। गनीमत रही कि कैंटर ने सड़क के ऊपर से और पलटा नहीं खाया वरना गहरी खाई में लुढ़क सकता था।
हालांकि इस सड़क दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। केवल मात्र कैंटर का ही नुकसान हुआ है। चालक बाल-बाल बच गए हैं। घटना के बाद कोई भी मौके पर नहीं मिला है। बुधवार शाम के समय क्रेन द्वारा उक्त कैंटर को सड़क से हटा दिया गया है। स्वारघाट पुलिस थाना में इस संबंध में अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।