{"_id":"5a735ee94f1c1bd34b8b6441","slug":"41517510377-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजारी में 25 ड्रम लाहण के पकड़े, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजारी में 25 ड्रम लाहण के पकड़े, आरोपी फरार
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस थाना कोट की टीम ने छापामारी करते हुए दो स्थानों पर 25 ड्रम लाहण के बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार और वीरवार को मजारी क्षेत्र में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोट के नेतृत्व में पुलिस एएसआई नीलम, एसआई गुरचैन, आरक्षी अजय, पवन, चमन, सतिंद्र और नरेश ने मजारी क्षेत्र में छापामारी की। पुलिस को मजारी खड्ड के आसपास अवैध रूप से छिपाए गए लाहण के ड्रम मिले। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि यह ड्रम झाड़ियों में छुपाकर रखे गए थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब तस्कर मौके से फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों स्थानों पर मिली करीब पांच हजार लीटर लाहण को मौके पर नष्ट कर दिया है। जबकि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी मजारी खड्ड के आसपास हजारों लीटर लाहण पकड़ी जा चुकी है। जबकि कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया जा चुका है। इसके बाद भी उक्त क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार जारी है।