{"_id":"5b9e69f4867a557fe1121b07","slug":"31537108468-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को नुकसान पहुंचाने और तेल चोरी करने पर दौलत राम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक को नुकसान पहुंचाने और तेल चोरी करने पर दौलत राम की हत्या
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ब्रह्मपुखर में हुई ट्रक चालक हत्या की मिस्ट्री को बिलासपुर पुलिस ने शव मिलने के छह घंटे के बाद ही आरोपियों को पकड़ कर सुलझा लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मौत ट्रक की तोड़-फोड़ करने और तेल चोरी करने को लेकर हुई है। जिस तरह पुलिस को नग्न हालत में मृतक का शव मिला है, पुलिस इस हत्या को महिला के मामले से भी जोड़ कर देख रही है। बहरहाल पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
वारदात की सिलसिलेवार परतों को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि एक शख्स ने पुलिस को मृतक का शव मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद नम्होल, बरमाणा सहित बिलासपुर से पुलिस और एसपी भी स्वयं मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मौत से पहले मृतक दौलत राम पुत्र नुराता राम निवासी काथला, सोलन के साथ मारपीट हुई थी जिसे वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देख लिया था। इसके अलावा वारदात में जो दो ट्रक मौजूद रहे थे, उनकी भी सीसीटीवी फुटेज ब्रह्मपुखर के पास लगे कैमरों से मिल गई थी। इससे पुलिस के लिए जांच आसान हो गई थी, जबकि आरोपियों की भी पहचान हो गई थी। इसके अलावा मौके पर मुलियां भी मिली थीं, जो एक ट्रक से बरामद की गई हैं। साथ ही एक ट्रक में खून के निशान भी मिले हैं।
जांच में सामने आया कि ट्रक (एचपी64ए-4118) जोकि दाड़लाघाट निवासी का है। ट्रक पर एक आरोपी रमेश कुमार चालक करीब एक माह से कार्य कर रहा था। वह मृतक को पिछले 11 सालों से जानता है। 13 सितंबर को रमेश अपने घर चला गया। उसने दौलत राम को उपरोक्त ट्रक बाग्गा सीमेंट फैक्टरी में सीमेंट लोड करने के लिए भेजा। 14 सितंबर को दौलत राम ने ट्रक लोड करवाया जबकि रमेश कुमार ने नम्होल से इस ट्रक में मूली बेचने के लिए कीरतपुर ले जानी थी। रमेश कुमार ने ट्रक को लेकर नम्होल बुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद रमेश अपने घर से रामू निवासी टेपरा की सूमो गाड़ी में मूली लोड करकेे अपने साथी महेंद्र कुमार के साथ नम्होल पहुंचा। यहां पर उन्होंने शराब की बोतल ली व ब्रह्मपुखर में तीनों ने शराब पी लेकिन जब आगे चलकर दगसेच में ट्रक को चेक किया तो उसका पिछला टायर फटा था, जबकि ट्रक भी एक तरफ से टूट-फुट गया था। उसमें करीब 80 लीटर तेल भी कम था। इस बात को लेकर रमेश व दौलत राम के बीच झगड़ा हो गया। वहां पर रमेश कुमार, रामू व महेंद्र कुमार ने हाथ मुक्कों से दौलत राम को पीटा। रमेश कुमार ने उसे लोहे की पाइप से पीटा। उसी समय राजेंद्र कुमार भी इनके पास पहुंचा। बाद में पांचों ने दगसेच के पास शराब पी।
शराब पीने के बाद सभी रमेश कुमार की गाड़ी में ब्रह्मपुखर की तरफ चले। ट्रक को महेंद्र कुमार चला रहा था। लुक प्लांट के पास दयोथ चौक के पीछे रमेश कुमार ने ट्रक को रुकवाया, वहां पर दौलत राम को नीचे उतारकर मारपीट की। इस वारदात को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने भी गाड़ी में जाते समय देख लिया था।
इसकेे बाद 15 सितंबर को दौलत राम का शव वन विभाग के खंड अधिकारी के प्रांगण में पाया गया। सभी आरोपियों के मोबाइल लोकेशन ली गई। इसके बाद टीमें रोपड़ व मनाली के लिए रवाना हो गई। इसके चलते रमेश कुमार को ट्रक नंबर (एचपी69ए-4118) के साथ रोपड़ पंजाब से तथा राजेंद्र कुमार व महेंद्र को मनाली से ट्रक (एचपी64ए-5051) को पकड़ा। इन्हें बरमाणा थाना लाया गया। इसके अलावा अभियुक्त रामपाल पुत्र चेतराम निवासी टेपरा बिलासपुर को उसके गांव टेपरा से पूछताछ में गिरफ्तार कर लिया।