{"_id":"5b9d1a5b867a557fee0261dc","slug":"31537022555-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बस से टक्कराई, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक बस से टक्कराई, एक घायल
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 शिमला-धर्मशाला पर तरघेल हरतल्यांगर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर की बस जो बिलासपुर से हमीरपुर को जा रही थी कि भगियूड़ पुल के पास सवारियों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे की तरफ से एक मोटर साइकिल नंबर एचपी 74 ए 3553 के चालक ने खड़ी बस को पीछे की तरफ से टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोटरसाइकिल चालक की पहचान देवेंद्र उर्फ सनी पुत्र प्रताप सिंह गांव हरतल्यांगर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर उम्र 28 साल के रूप में हुई है। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की ओर से उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
....