फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयना देवी मंदिर में पहले दिन भक्तों ने चढ़ाया 10 लाख का नकद चढ़ावा

श्रीनयना देवी मंदिर में पहले दिन भक्तों ने चढ़ाया 10 लाख का नकद चढ़ावा

Sun, 07 Apr 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी मंदिर में पहले दिन भक्तों ने चढ़ाया 10 लाख का नकद चढ़ावा

विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। छह अप्रैल से श्रीनयना देवी में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर माथा टेका। जबकि दूसरे दिन भी रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर माथा टेकने पहुंचे।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी अनिल चौहान के अनुसार पहले नवरात्रे में न्यास को कुल 10,69,347 रुपये नकद, 50 ग्राम 100 मिली ग्राम सोना तथा 1 किलो 79 ग्राम चांदी तथा 20 कनाडा डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रबंध सुचारु रूप से चले हुए हैं। हर पहलु पर प्रशासन नजर रखे हुए हैं। रविवार होने के कारण सुबह से ही यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। जत्थों में श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानदारों से भी आह्वान किया है कि वह अपनी दुकानों को रास्तों पर न सजाएं व लोगों के लिए रास्ता बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुकानदार उसके बावजूद भी नहीं मान रहे हैं तो वह प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करने पर विवश होगा। बिजली, पानी व सफाई पर लगातार उनकी नजरें हैं तथा कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी प्रबंध सुचारु हैं तथा नवरात्रे शांतिपूर्वक से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed