फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाने पर 15 लोगों के काटे चालान

निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाने पर 15 लोगों के काटे चालान

Wed, 03 Jul 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाने पर 15 लोगों के काटे चालान
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। यातायात नियम तोड़ने व निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन की गश्त के बाद यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने व निजी वाहनों द्वारा सवारियां लाने व ले जाने पर अंकुश लगना शुरू हो गया है।
थाना तलाई प्रभारी श्याम प्रसाद शर्मा ने बताया कि इलाके में निजी वाहनों सहित यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। उन्होंने बताया कि मात्र दो तीन माह में यह आंकड़ा 100 के पार हो गया है। थाना तलाई के यातायात प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि वह रोजना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों व निजी वाहनों द्वारा गैर कानूनी ढंग से सवारियों को लाने व ले जाने पर सख्त कार्यवाई अम्ल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बरठीं में 15 चालान नियमों का उल्लंघन व निजी वाहनों के टैक्सी के रूप में चलने पर किए हैं। अभिभावकों का आह्वान किया कि वह 18 वर्ष की आयु से नीचे व बिना लाइसेंस अपने बच्चों को गाड़ी चलाने को न दें और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। निजी स्कूलों की बसों पर भी वह पैनी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी अनहोनी घटना को अंजाम न मिल सके। निजी बसों को भी ओवर लोडिंग के मामले में बख्शा नहीं जाएगा। उधर देव भूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed