{"_id":"6aa5be0cda3a7c130d0d0ff3","slug":"civil-engineer-killed-after-being-hit-by-car-son-critically-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1917054-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से सिविल इंजीनियर की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से सिविल इंजीनियर की मौत, बेटा गंभीर
Sun, 13 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
अजय सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। इससे बाइक 500 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार सिविल इंजीनियर अजय सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पर एसडीएम लिखा हुआ था। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
मूलरूप से इटावा के चंद्रापुर निवासी अजय कई साल से अहिमामऊ में पत्नी संतोषी, बड़े बेटे राजकमल, छोटे बेटे अभिषेक और बेटी के साथ रहते थे। वह निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। बड़े बेटे राजकमल के मुताबिक, उनकी मां तीन दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अजय छोटे बेटे अभिषेक के साथ बाइक से उनके लिए खाना लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। अर्जुनगंज बाजार के पास तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई।
45 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे पिता और भाई
राजकमल के मुताबिक, हादसे के बाद पिता और भाई सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे। करीब 45 मिनट बाद एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजकमल ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों ने कार पर एसडीएम लिखा होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।