फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Obscene act against a young woman, attempt to snatch her chain

Lucknow News: युवती से अश्लील हरकत, चेन लूटने की कोशिश

Sun, 13 Sep 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Obscene act against a young woman, attempt to snatch her chain
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में आठ सितंबर की रात घर के पास युवती से शोहदे ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। युवती ने अगले दिन को गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, रात करीब आठ बजे वह कॉलोनी के बाहर चौराहे के पास स्कूटी में हवा भरवा रही थीं। तभी एक युवक पहुंचा और छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने चेन लूटने के लिए झपट्टा मारा। बचाव के दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। युवती ने यूपी 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी के कुछ साथी उसके घर पहुंचे और धमकी दी। इससे परिवार में भय का माहौल है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed