फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Burglars break into two sadhus' home, steal valuables worth lakhs.

Sambhal News: दो सगे भाइयों के घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Burglars break into two sadhus' home, steal valuables worth lakhs.
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चंडरौआ में शुक्रवार रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे से दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे और कमरों में रखा सोने-चांदी का जेवर, 50 हजार रुपये की नकदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र की छाबड़ा पुलिस चौकी के गांव चंडरौआ की है। पीड़ित जालिम सिंह और रामौतार सिंह के घरों में चोरों ने पीछे से नकब लगाया और कमरों को खंगाल डाला। सुबह जब परिजन जागे तो कमरों में नकब लगा देखा और सामान बिखरा पड़ा था, तब चोरी का पता चला। थाने में दी तहरीर दोनों भाइयों ने संयुक्त रूप से कुढ़फतेहगढ़ थाने में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस को भेज कर जांच कराई गई तो मामला झूठा पाया गया।जिससे पीड़ित ने भी लिख कर दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed