फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five teenagers broke into a locked house to commit theft; three were caught.

Hathras News: बंद मकान में चोरी करने घुसे पांच किशोर, तीन पकड़े

Sun, 13 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 13 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five teenagers broke into a locked house to commit theft; three were caught.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
ऊंचागांव (सुसाइन) में करीब 10 दिन से बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर शुक्रवार की दोपहर को चोरी करने पहुंचे पांच किशोरों में से तीन को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। किशोरों से कान की बाली, घड़ी समेत कुछ अन्य सामान मिलने की बात सामने आई है। दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी रतन सिंह मास्टर करीब 10 दिन पहले अपने बेटों के पास आगरा चले गए थे। उनका मकान बंद पड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कबाड़ खरीदने और जूते-चप्पल ठीक करने के लिए आने वाले पांच किशोरों की नजर बंद मकान पर पड़ गई।
विज्ञापन

आरोपी मकान के पीछे से छत पर चढ़े और अंदर दाखिल होने की कोशिश की। आरोप है कि चाकू और आरी से किवाड़ काटकर पीछे लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद पांचों मकान के अंदर घुसकर सामान समेटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पड़ोस में रहने वाली गीता देवी को मकान के अंदर से बर्तनों के खटकने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने मकान में झांककर देखा तो पांच किशोर सामान समेट रहे थे। गीता देवी के शोर मचाने पर आरोपियों ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया।

दूसरे मोहल्ले में ग्रामीणों ने पांच में से तीन किशोरों को पकड़ लिया। रतन सिंह मास्टर के भतीजे शिवकुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपी मकान में रखे सूटकेस से करीब पांच हजार रुपये, पाजेब और कुंडल लेकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed