फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loader overturns after collision, helper dies

Lucknow News: वाहन की टक्कर से पलटा लोडर, हेल्पर की मौत

Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Loader overturns after collision, helper dies
घायल कृष्णा कुमार।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में किसान पथ पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लोडर पलट गया। हादसे में हेल्पर जीशान मोहम्मद (22) की दबकर मौत हो गई, जबकि चालक कृष्ण कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर के चकेरी हरजेंद्रनगर निवासी जीशान लोडर पर हेल्पर थे। वह चालक कृष्ण कुमार के साथ बाराबंकी में मवेशियों का चारा उतारकर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे किसान पथ पर पीछे से आए वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया और जीशान केबिन में फंस गए। राहगीरों ने उन्हें निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण कुमार का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed