फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान की मौत

कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान की मौत

Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान की मौत
farmer shimla

विज्ञापन

बिलासपुर। थाना भराड़ी के तहत आने वाले रोपड़ी गांव में खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे किसान की मौत हो गई है। मौत का कारण कीटनाशक दवा की चपेट में आना बताया जा रहा है। हालांकि परिजन किसान को घुमारवीं अस्पताल भी ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले गांव रोपड़ी में प्रकाश चंद (54) पुत्र सदाराम सोमवार सुबह अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह बेसुध होकर खेतों में गिर गया। जब परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो वह उसे जल्द से घुमारवीं अस्पताल ले आए लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकाश चंद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी जिन्होंने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed