{"_id":"5c7eb202bdec22146f513e16","slug":"131551806978-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा पुलिस ने कुल्लू के निरमंड से पकड़ा भगोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा पुलिस ने कुल्लू के निरमंड से पकड़ा भगोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने सीजेएम कोर्ट बिलासपुर से भगोड़ा घोषित किए आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे कुल्लू के निरमंड से पकड़ा है जिसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं पुलिस ने इस पर एक ओर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश शर्मा पुत्र लोभाराम गांव अवेरी तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के खिलाफ बरमाणा थाना में सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज हुआ था। 2009 में इसके खिलाफ नम्होल में सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।
इसके बाद बरमाणा पुलिस ने मामले को लेकर चालान सीजेएम कोर्ट बिलासपुर में पेश किया था। कोर्ट से लगातार आरोपी ओम प्रकाश को पेशी में हाजिर होने के लिए समन जा रहे थे लेकिन वह पेशी में नहीं आ रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसे 8-2-2018 को भगोड़ा करार कर दिया और पुलिस को इसे कोर्ट में पेश करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी।
विज्ञापन
पुलिस लगातार इसकी तलाशी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की यह अपने गांव निरमंड में ही है, जिसके बाद बरमाणा थाना के कांस्टेबल विकास व चेतराम इसे पकड़ने के लिए निरमंड रवाना हुए जहां से पुलिस ने इसे पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बरमाणा पुलिस ने भगोड़े को पकड़ा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।