{"_id":"5ce04115bdec22070970fd15","slug":"121558200597-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में बाइक सवार की ट्रक से टक्कर, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरमाणा में बाइक सवार की ट्रक से टक्कर, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर) बरमाणा में एक बाइक सवार युवक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। खबर की पुष्टि एसएसपी अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार बरमाणा की ओर से सुंदरनगर की ओर जा रहे था। इसी दौरान बरमाणा में वह एक खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसके सिर और कंधों पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की पहचान सोनू पुत्र प्रभु राम गांव जामला सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल युवक को बरमाणा से बिलासपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। इधर, बरमाणा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन