{"_id":"5b4902714f1c1b4f748b47ed","slug":"101531511409-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर रौब दिखाया तो ससुरालियों के हाथों पिटा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर रौब दिखाया तो ससुरालियों के हाथों पिटा युवक
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर रौब जमाने और गाली गलौज करने पर युवक की उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यक्ति की ससुराल बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी कुछ दिन पहले उसके घर से अपने मायके आई थी। वह अपने साथ सोने के जेवरात भी ले आई थी। पति को जब जेवर ले जाने की बात का पता चला तो वह भी शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से ससुराल जा पहुंचा। युवक के अनुसार उसने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी से पूछा कि वह सोने के जेवर अपने साथ क्यों लाई। इसी बात को लेकर उसके ससुरालियों ने उसे घर में बंद कर पीटा। वह किसी तरह जान बचाकर भागकर कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाली में प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह को रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।