{"_id":"5e84bebc8ebc3e6fbe7ccdf8","slug":"crime-bilaspur-news-sml329263852","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर हमला करने वालों में से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार पर हमला करने वालों में से दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। पंजाब-हिमाचल की सीमा पर गरामोड़ा में 26 मार्च की रात तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी पर हुए हमले के पांच आरोपियों में से दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि इस संबंध में पुलिस थाना कीरतपुर साहिब में पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,186,341,427,506 और पंजाब के सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था और तीन आरोपियों की पहचान की जा चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने रणबीर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी दबूड तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब, रामपाल पुत्र पोहू लाल निवासी गांव मौड़ाड़ तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसएचओ कीरतपुर साहिब सन्नी खन्ना ने की है।
बता दें कि 26 मार्च की रात जब तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी पंजाब की सीमा से गुजर रहे थे तो पंजाब के गरामौड़ा के पास अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया था। इस हादसे में तहसीलदार और उनके टीम बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि उपमंडल स्वारघाट की अधिकतर सीमा पंजाब के साथ लगती है और उपमंडल की कई पंचायतों में जाने के लिए पंजाब के बॉर्डर से होकर गुजरना पड़ता है। 26 मार्च की रात तहसीलदार स्वारघाट अपनी टीम के साथ हिमाचल-पंजाब की सीमा गरामौड़ा, कैंचीमोड़, बैहल आदि क्षेत्रों की गश्त पर थे तो पंजाब की सीमा में यह हमला हुआ था।