{"_id":"5e3ee8638ebc3ee58b3bad32","slug":"crime-bilaspur-news-sml3237105189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ोल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराई तीन गाड़ियां, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ोल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराई तीन गाड़ियां, लगा जाम
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
छडोल के पास तीन गाड़ियों की टक्कर के बाद लगा जाम।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
जामली(बिलासपुर)। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इसमें दो कारें, एक ट्रक शामिल हैं। वाहनों के टकराने के कारण एनएच पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम हटाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छड़ोल के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे एक ट्रक बिलासपुर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। ट्रक नंबर 69-7345 और सामने से आ रही कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पीछे टायर से जा टकराई। कार स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। कार नंबर पीबी 10- 7829 इसके पीछे एक और कार थी जो स्वारघाट से बिलासपुर ब्रेक ना लगने से सामने खड़ी गाड़ी से टकरा गई। गाड़ियों के टकराने से एनएच पर हल्का जाम भी लगा।
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एनएच से गाड़ियों को हटाया जिससे राजमार्ग पर किसी तरह के जाम से नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।