फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पांव फिसलने से प्रवासी युवक की मौत

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सेऊं के तहत आने वाले गांव नसवाल में एक प्रवासी मजदूर की पांव फिसलने से मौत हो गई। हालांकि युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए युवक की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक अर्जुन सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 21 साल निवासी बिहार अपने अन्य साथियों के साथ काम पर जा रहा था। इसी दौरान एक पत्थर पर से युवक का पांव फिसल गया जिससे युवक छाती के भार गिर पड़ा और अचेत हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद साथी मजदूरों ने इस संबंध में 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची और युवक को घुमारवीं अस्पताल में पहुंचाया लेकिन जब तक युवक को अस्पताल में पहुंचाया गया तब जक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त युवक का परिवार काफी समय से घुमारवीं में ही रहता था तथा दिहाड़ी मजदूरी करने का काम करता था। यह युवक कुछ दिनों से सुबह काम पर जाता था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह भी युवक अपने साथियों के साथ काम पर जा रहा था की रास्ते में पांव फिसल जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed