फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Contractors running Jal Shakti, Public Works Department: Trilok

जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग को चला रहे ठेकेदार: त्रिलोक

Mon, 03 Jun 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Contractors running Jal Shakti, Public Works Department: Trilok
-बोले-जिले भर में पानी के लिए तरस रहे लोग
विज्ञापन

-सरकार खुद की सत्ता बचाने में व्यस्त, जनता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार चला रहे हैं। यही कारण है कि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और प्रदेश सरकार खुद को बचाने में लगी हुई है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कही।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे जिले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश सरकार सत्ता बचाने में लगी हुई है। लोगों के नलों में कई जगह तीसरे, कई जगह पांचवें तो कई स्थानों पर सातवें दिन पानी आ रहा है। जल शक्ति विभाग ने सभी पेयजल योजनाओं के ठेके एक परिवार को दे रखे हैं। इस कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग पानी के टैंकर मंगवा कर काम चला रहे हैं। सत्ता में आते ही पहले कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिस ठेकेदार परिवार ने बिलासपुर में पेयजल योजनाओं का ठेका लिया है, वह मनमाने ढंग से काम कर रहा है। जहां पर 20 कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां केवल 10 से काम चलाया जा रहा है। त्रिलोक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बिलासपुर में पानी की कोई कमी है, लेकिन वितरण ढंग से न होने से यह समस्या हो रही है। जब अधिकारियों से इसके बारे में बात की जाती है तो वह बिजली की कमी बताते हैं। त्रिलोक ने कहा कि पूर्व में जब भाजपा की सरकार सत्ता में थी तो पंजाब और अन्य राज्यों से जितनी बिजली खरीदी जाती थी, आज कांग्रेस उसमें से केवल 30 प्रतिशत बिजली खरीद रही है। हर मोर्चे पर सरकार फेल हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में भी बिजली के आठ-आठ घंटे कट लग रहे हैं। जंगलों की आग को लेकर त्रिलोक ने कहा कि भाजपा के समय में शिमला में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया था, जिसके माध्यम से जंगलों की आग को काफी हद तक रोका जाता रहा। प्रदेश सरकार ने उसे भी बंद कर दिया है। आज प्रदेश भर में जंगल जल रहे हैं, लेकिन सरकार इसे बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन



जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सदर विस क्षेत्र में लोगों ने भीषण गर्मी के बीच बढ़-चढ़कर मतदान किया और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाया। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। कहा कि कार्यकर्ताओं ने भी गर्मी के इस मौसम में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सफल चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed