फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Consumers upset due to non availability of ration in depots

Bilaspur News: डिपुओं में राशन उपलब्ध न होने से उपभोक्ता परेशान

Wed, 20 Nov 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to non availability of ration in depots
सहकारी सभा भेड़ाघाट के छत, संडयार, कपाहड़ा के डिपुओं में नहीं पहुंचा राशन
विज्ञापन


निजी डिपुओं में समय से बंट रहा राशन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं(बिलासपुर)। केंद्र और प्रदेश सरकारें गरीब परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, लेकिन बरठीं क्षेत्र की सहकारी सभा भेड़ाघाट के डिपुओं में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं।

सभा के कार्यक्षेत्र में आने वाले छत, संडयार, कपाहड़ा के डिपुओं में अभी तक राशन नहीं पहुंचा है। इस कारण लोगों को बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सभा के कोटलु ब्राह्मणा डिपो होल्डर ने समय पर राशन प्राप्त कर लिया है और उपभोक्ताओं को वितरित भी कर रहे हैं। इसके विपरीत अन्य डिपुओं पर राशन की अनुपलब्धता ने सभा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, सभा के एक निजी डिपो में राशन उपलब्ध है और नियमित रूप से बांटा जा रहा है। सभा के पूर्व उपप्रधान बलवीर सिंह ठाकुर, कर्म चंद, अशोक कुमार, मनोज, अमी चंद सहित अन्य उपभोक्ताओं ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और सरकार व संबंधित विभाग से मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के सचिव हरिपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक पूरी राशन की खेप नहीं मिली है। जैसे ही राशन उपलब्ध होगा, उसे तुरंत वितरित किया जाएगा। वहीं, जिला खाद्य अधिकारी ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। समय पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। डिपुओं में राशन न पहुंचने के मामले की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द डिपुओं में सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed