फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Committee will discuss with the government to open a college in Barathi

Bilaspur News: बरठीं में महाविद्यालय खुलवाने के लिए समिति करेगी सरकार से चर्चा

Sat, 27 Jul 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Committee will discuss with the government to open a college in Barathi
- त्रिमूर्ति मंदिर में आयोजित महापंचायत में किया समिति का गठन
विज्ञापन

- पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की व्यापारिक दृष्टि से अग्रणी और लगभग 25 पंचायतों का केंद्र बिंदु बरठीं में महाविद्यालय खुलवाने के लिए मुख्य चॉक स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 15 पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

सभी ने बरठीं क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की वकालत की। महापंचायत में महाविद्यालय बरठीं में खुले इसके लिए सरकार से बातचीत करने का निर्णय लिया गया। बातचीत करने के लिए बरठीं समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें राकेश मेहता, कुलदीप धीमान, नरेश सहोड़, दिनेश कौशल, राजेश गौतम, प्रेमलाल गौतम, नरेश धीमान, राम प्रकाश गौतम, राकेश गौतम, पंडित करमचंद सहित 31 लोगों की समिति बनाई गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि बहुत जल्द सरकार के साथ बातचीत कर इस समस्या का हल कर दिया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है की बरठीं में यदि कॉलेज खोला जाता है तो इससे झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरठीं, बड़गांव, सुन्हाणी, बलोह, अमरपुर, डुहक, बरड़, कजैल, तुगड़ी, छत, संढियार, कोटलु ब्राह्मणा, कपाहड़ा, पलासला, करलोटी और ढलोह के छात्र-छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा। बरठीं पंचायत के प्रधान कुलदीप धीमान, उपप्रधान राकेश मेहता, विवेक कुमार संख्यान, पूर्व पंचायत प्रधान प्रेमलाल गौतम, पूर्व पंचायत प्रधान डॉ. रामप्रकाश गौतम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरठीं क्षेत्र के आसपास में 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। इसमें पढ़ने वाले बच्चों की कुल संख्या लगभग 3 हजार है। इन बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए यहां से दूर जाना पड़ता है। इसमें बहुत सारा समय और पैसा खर्च होता है। यदि बरठीं में कॉलेज खुलेगा तो उनके बच्चों को अपनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। हजारों बच्चों को इस कॉलेज का बहुत लाभ मिलेगा और घर द्वार शिक्षा मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा कि यहां पर करोड़ों रुपये का एक भवन है जो कई साल से खाली पड़ा है। इसमें 21 कमरे हैं। सरकार अपना खर्चा बचाते हुए अगले सत्र से वहां पर कॉलेज की कक्षाएं शुरू कर सकती है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा समाज सुधार समिति और पूर्व सैनिक कल्याण समिति सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed