{"_id":"5fdb9bcd8ebc3e3b6b555de9","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3548548134","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थानों पर रविवार को बाजार न हों बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थानों पर रविवार को बाजार न हों बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को बाजार बंद होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों पर भी सरकार के निर्णय से आर्थिक संकट गहरा गया है। दुकानदारों ने इस फैसले को वापस लेने का सरकार से आग्रह किया है।
पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई पवन कौशल ने कहा कि सरकार ने पहले 15 दिसंबर तक रविवार को दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। लेकिन अब 5 जनवरी तक रविवार को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे शाहतलाई, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध, नयनादेवी, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, बज्रेश्वरी कांगड़ा, चामुंडा के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को बाजार बंद होने से खाने पीने की वस्तुएं और प्रसाद आदि न मिलने से श्रद्धालुओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। धार्मिक स्थलों में जिस दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं उस दिन बाजार बंद होने से काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर सप्ताह में एक दिन बंद करना है तो कोई और दिन सुनिश्चित कर दिया जाए। सरकार पुनर्विचार कर दुकानदारों और श्रद्धालुओं को हितों को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर रविवार को बाजार बंद करने की पाबंदी हटाए। आर्थिक मार के बदले प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक भत्ता दे। राजेश कुमार, राजकुमार कौशल, अशोक कुमार, विनोद कुमार, चमन शर्मा, अब्दुल खालिक, विजय कुमार, सुरेश कुमार, दीपक, रमेश चंद, श्रवण कुमार, वेद प्रकाश, राजीव कुमार, नरेश शर्मा व अन्य दुकानदारों ने धार्मिक स्थलों पर रविवार को बाजार बंद करने के निर्णय को बदलने का आग्रह किया है।