फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

बड़गांव और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली गुल

Sun, 13 Dec 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झडूता के तहत ग्राम पंचायत बड़गांव और आसपास के इलाकों में तीन दिन से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों के घरों में अंधेरा पसरा है। जल शक्ति विभाग की मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं। इस कारण पानी की सप्लाई भी ठप है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सुस्त रवैये के कारण ग्रामीणों को तीन दिन से बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। लोगों के घरों में अंधेरा पसरा है। वही सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। पेयजल के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बड़गांव, बरठीं, बलोह व सुन्हानी के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के कारण सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं। इस कारण हजारों लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। देवराज, सोनू, विक्की, संजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, वासुदेव, हरि सिंह, देशराज गौतम, रणजीत सिंह, बिशन सिंह, शमशेर सिंह, उपेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन से बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द बिजली की सप्लाई सुचारु की जाए।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed