फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chetna Sanstha gave bicycles to girl students who topped in essay writing.

Bilaspur News: चेतना संस्था ने निबंध लेखन में अव्वल छात्राओं को दी साइकिल

Fri, 24 Jan 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chetna Sanstha gave bicycles to girl students who topped in essay writing.
-सचिव हरीश नड्डा ने दी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्योरा
विज्ञापन

-सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय कंदरौर के सौंदर्यीकरण का हुआ लोकार्पण
-सदर विधायक ने की मुख्य सड़क से विद्यालय तक संपर्क मार्ग निर्माण की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय कंदरौर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। चेतना संस्था की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने मुख्य अतिथि, जबकि चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थिति दर्ज करवाई।
विधायक ने मुख्य सड़क से विद्यालय तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस दौरान हरीश नड्डा के मार्गदर्शन में करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को साईकिल भी भेंट की गई। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय कंदरौर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। हरीश नड्डा ने विद्यालय के खेल मैदान के विस्तारीकरण तथा स्कूल के सौंदर्यीकरण के कार्य की जानकारी देने के साथ ही चेतना संस्था द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों का ब्योरा भी दिया। उन्होंने भविष्य में भी स्कूल के उत्थान व विकास के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। त्रिलोक जमवाल ने खेल मैदान के विस्तार और स्कूल के सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए संस्था की सराहना की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा अपने गृह जिला बिलासपुर में करवाए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से विवरण भी दिया। डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा व संस्कारों के साथ ही सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन और शिशु मंदिरों में अपनी शिक्षा प्राप्त करने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने संस्था की स्थापना के उद्देश्य से लेकर दिव्यांगों, महिलाओं व जरूरतमंदों के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी संस्था का सहयोग उन्हें मिलता रहेगा। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विद्या भारती की बिलासपुर जिला इकाई के सह संरक्षक गोरख सिंह चंदेल, जिला के संकुल-2 अध्यक्ष दीपचंद नड्डा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राजेश उपाध्याय सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed