{"_id":"6b0494b46589c3973801b295","slug":"cheque-for-rs-15-lakh-for-a-plot-bounces-buyer-sentenced-to-one-year-in-prison-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172397-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्लॉट के 15 लाख के चेक बाउंस, खरीदार को एक साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्लॉट के 15 लाख के चेक बाउंस, खरीदार को एक साल की कैद
विज्ञापन
अदालत ने 18 लाख रुपये अदा करने के भी दिए आदेश, 2017 में खरीदा था 17 लाख रुपये का प्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए 15 लाख रुपये के दो चेक बाउंस होने के मामले में अदालत ने खरीदार को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी को शिकायतकर्ता को 18 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं। फैसला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका सौंबल की अदालत ने सुनाया।
शिकायतकर्ता नरोत्तम दत्त शर्मा निवासी दधोल के अधिवक्ता चमन लाल और सर्वमंगला गर्ग ने बताया कि उनकी बेटी अर्पना शर्मा ने 17 फरवरी 2017 को गोंडवी निवासी प्यारे लाल को 17 लाख रुपये में प्लॉट नंबर 38 बेचा था। खरीदार ने दो लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जबकि शेष 15 लाख रुपये के दो चेक दिए थे। इनमें 12 लाख और तीन लाख रुपये के चेक शामिल थे।
एग्रीमेंट के अनुसार अर्पना शर्मा ने प्लॉट का कब्जा खरीदार को सौंप दिया था। इस पर उसने इंडस्ट्री भी स्थापित कर ली और प्लॉट का इंतकाल भी अपने नाम करवा लिया। बाद में जब अर्पना शर्मा ने दोनों चेक बैंक में लगाए तो 11 अप्रैल 2017 को वे बाउंस हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से खरीदार को कानूनी नोटिस भेजा गया, लेकिन न तो नोटिस का जवाब मिला और न ही बकाया राशि का भुगतान किया गया। अर्पना शर्मा ने अपने पिता नरोत्तम दत्त शर्मा को मुख्तारनामा दिया, जिसके बाद उन्होंने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत अदालत में शिकायत दर्ज करवाई।
अदालत में पेश साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित होने पर प्यारे लाल को दोषी करार दिया गया। अदालत ने उसे एक साल के साधारण कारावास और शिकायतकर्ता को 18 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए।