फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chamunda-Rohru bus gasped at Dadhol Chowk

Bilaspur News: दधोल चौक पर चामुंडा-रोहडू बस हांफी

Tue, 18 Feb 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chamunda-Rohru bus gasped at Dadhol Chowk
बिलासपुर के दधोल चौक के पास निगम की बस खराब होने के बाद दूरी बस की ओर जाती सवारियां । संवाद
दो दिन में दो बसें दधोल चौक पर हुईं खराब
विज्ञापन

यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन रास्ते में हांफ रही हैं। मंगलवार को चामुंडा से रोहड़ू जा रही बस दधोल चौक के पास खराब हो गई। इस कारण यात्रियों को बैग, अटैची उठाकर दूसरी बसों में जाना पड़ा।
सजग साधना सविनय सेवा का दावा करने वाली पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दधोल चौक पर खराब हुई बस में 30 से अधिक सवारियां थीं। सुबह 8:30 बजे चामुंडा से चलने वाली बस शाम करीब 9 बजे रोहड़ू पहुंचती हैं। बस में बच्चों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य यात्री थे। बस खराब होने से अकेले सफर कर रही महिलाओं को बड़े-बड़े बैग लेकर बच्चों संग दूसरी बस में जाना पड़ा। शिमला से आगे जाने वाले यात्रियों को शिमला से दूरी बस बदलकर जाना पड़ेगा। ऐसे में एक सफर के लिए अब तीन-तीन बसें बदलने को यात्री मजबूर हुए।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को भी सुबह टिहरा-चंडीगढ़-नाहन बस दधोल चौक पर खराब हो गई थी। उस बस में 60 से अधिक यात्री थे। उन सभी यात्रियों को भी दूसरी बसों में खड़े होकर अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा था। दो दिनों के भीतर दो बसें दधोल चौक पर हांफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed