फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   candidates selected for army

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के 12 कैडेट्स भारतीय सेना में चयनित

Wed, 27 May 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
candidates selected for army
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने साल 2026 के अग्निवीर भर्ती परिणाम में शानदार सफलता प्राप्त की है। कुल 12 कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में हुआ है, जो कॉलेज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। चयनित कैडेट्स में पीयूष चंदेल, मोहित कुमार, प्रीति कुमार, मोहित कुमार, आश्विन चंदेल, अरुण शर्मा, तनुश हीरा, नितिन कुमार, अभिनव ठाकुर, प्रशांत कुमार, पंकज और अक्षय कुमार शामिल हैं। इन कैडेट्स ने सेना सेवा कोर, आयुध कोर, विद्युत एवं यांत्रिक अभियंत्रण कोर और अन्य इकाइयों में अपना स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सभी चयनित कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी है। एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed