फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus service on the Drobar-Kol Havani route is in bad shape, villagers are upset.

Bilaspur News: द्रोबड़-कोल हवाणी रूट पर बस सेवा बदहाल, ग्रामीण परेशान

Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus service on the Drobar-Kol Havani route is in bad shape, villagers are upset.
द्रोबड़-कोल हवाणी रूट पर खड़ी खराब बस। स्रोत: जागरूक पाठक
दुरुस्त बसें चलाने और व्यवस्था सुधारने की उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर सदर क्षेत्र के द्रोबड़-कोल हवाणी रूट पर बस सेवा की खराब स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर चलने वाली बसों की हालत जर्जर बताई जा रही है और वे अक्सर रास्ते में ही खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को बेवजह परेशानी उठाई पड़ती है।

जानकारी के अनुसार, बसों के बीच रास्ते में रुक जाने से यात्रियों को कई बार मजबूरी में पैदल सफर करना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों पर पड़ रहा है, उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई बार बस खराब होने के बाद उसे सड़क के बीच में ही खड़ा छोड़ दिया जाता है, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि बस खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। इस समस्या का असर आपात परिस्थितियों में और भी गंभीर हो रहा है। यदि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो, तो बीच रास्ते में बस खराब होने से अनावश्यक देरी हो जाती है, जिससे मरीजों को जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस रूट पर दुरुस्त और बेहतर बसें चलाई जाएं तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुचारू परिवहन सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि मीलों पैदल चलकर ही घर पहुंचना पड़े, तो परिवहन सेवा का उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी के सदर बिलासपुर उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इससे रोजाना सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस रूट पर तुरंत दुरुस्त बसें भेजी जाएं और व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस समस्या को लेकर मामला स्थानीय विधायक त्रिलोक जमवाल के समक्ष भी उठाए जाने की बात कही है, ताकि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed