{"_id":"5f66234e8ebc3eb7390d1c2b","slug":"burn-bilaspur-news-sml345629118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस चुल्हा जलाते भड़की आग, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस चुल्हा जलाते भड़की आग, युवती झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। साथ लगते सोलन जिले की साई-चडोग पंचायत के साई-चडोग गांव में खाना पकाने के लिए गैस जलाते भड़की आग से 20 वर्षीय युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती को पीएचसी स्वारघाट से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। अभी युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।
शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे साई-चडोग निवासी 20 वर्षीय नेहा ने रसोई में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे को जलाया। इस दौरान गैस चूल्हे को लगी पाइप अचानक निकल गई। पाइप से निकल रही गैस में आग भड़क गई। इससे पास खड़ी नेहा के पैर बुरी तरह झुलस गए। बाद में परिजनों ने गैस सिलेंडर को पाइप सहित खेतों की तरफ फेंक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं। परिजनों ने उसे निकालकर फेंक दिया। परिजनों ने 108 पर फोन करने के बाद पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद नेहा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।