फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Build indoor stadium in Chahar instead of Ghumarwin: Dinesh

घुमारवीं की बजाय चैहड़ में इंडोर स्टेडियम बनाएं : दिनेश

Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Build indoor stadium in Chahar instead of Ghumarwin: Dinesh
बोले, इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में बनने वाला इंडोर स्टेडियम को चैहड़ में बनाया जाए। चैहड़ में स्टेडियम बनने से लोगों को शहर के बिल्कुल नजदीक सुविधा मिलेगी। चैहड़ में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यह बात चैहड़ दंगल कमेटी के उपप्रधान दिनेश ठाकुर ने कही।
प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय चैहड़ में स्टेडियम बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थी। पैमाइश होने के बाद मात्र दस से पंद्रह पेड़ों को काटने के लिए फाइल स्वीकृति के लिए गई थी। क्या कारण रहा कि चैहड़ में बनने वाले इंडोर स्टेडियम अब दूसरी जगह बनने जा रहा है। पैसा चैहड़ में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए स्वीकृत होने के बावजूद यहां से दूसरी जगह स्थानांतरण करना समझ से परे है। दंगल कमेटी पिछले कई वर्ष से चैहड़ को खेलकूद के तौर पर विकसित करने की मांग उठाती आ रही है। लेकिन लोगों की मांग पर कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई युवा यहां पर खेलने के लिए लगातार आते रहते हैं। इस कारण युवाओं का प्रयास और स्थानीय लोगों की मेहनत से यहां पर दंगल करवाया जाता है। अगर यहां पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाए तो युवाओं के लिए फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed