फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BSNL tower at Shiv Mandir Malout becomes showpiece

Bilaspur News: शिव मंदिर मलोट का बीएसएनएल टावर बना शोपीस

Mon, 03 Nov 2025 08:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
BSNL tower at Shiv Mandir Malout becomes showpiece
शिव मंदिर मलोट का बीएसएनएल टावर बना शोपीस। संवाद
लोगों को नेटवर्क के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
विज्ञापन

दो-तीन साल पहले लगा टावर अब तक नहीं हुआ अपग्रेड

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत आने वाले मलोट क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या से लोग परेशान हैं। शिव मंदिर मलोट के पास स्थापित बीएसएनएल टावर पिछले तीन वर्ष से लगा हुआ है, लेकिन इसका कोई फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा।

हनुवंत सिंह, यशपाल, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, हरि सिंह, राजेश कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, दिलाराम, नरेश कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि टावर लगने के बावजूद मोबाइल नेटवर्क न के बराबर है। उन्होंने कहा कि न तो फोन पर बातचीत संभव है और न ही इंटरनेट सेवाएं ठीक से चल पाती हैं। इस वजह से लोगों को सरकारी कार्यों से लेकर निजी संपर्क तक के काम में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि शिव मंदिर मलोट के बीएसएनएल टावर को जल्द अपग्रेड किया जाए ताकि क्षेत्र के लोग भी सुचारू नेटवर्क सुविधा का लाभ उठा सकें। उधर, बीएसएनएल के सहायक अभियंता बिलासपुर, अमरीक सिंह चंदेल ने बताया कि कुछ टाॅवरों का अपग्रेडेशन कार्य अभी बाकी है, जिनमें मलोट शिव मंदिर के पास लगा टावर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि टावर निर्धारित फ्रीक्वेंसी पर कार्य कर रहा है, लेकिन इसे कब तक अपग्रेड किया जा सकेगा, यह बताना फिलहाल संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed