फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP got lead on the seats of big Congress leaders: Randhir

कांग्रेस के बड़े नेताओं की सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त : रणधीर

Wed, 05 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP got lead on the seats of big Congress leaders: Randhir
बोले, लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा में दिखाई रुचि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। इन लोकसभा चुनावों में जनता का रुख साफ भाजपा के प्रति दिखाई दिया है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कहीं नजर नहीं आई।

शर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी को बढ़त दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जिन सीटों पर पहुंचे, वहां भाजपा के खाते में बढ़त गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की बढ़त मिली है। यह साफ करता है कि जनता का क्या मूड है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकतर मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों से भी भाजपा को बढ़त मिली है। हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं ने दौरा किया था। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन और मंडी सदर में जनसभा की थी। इनमें से नाहन में भाजपा को 7,939 और मंडी में 15 हजार 515 वोट की लीड मिली है। राहुल गांधी ने भी नाहन में जनसभा की थी, लेकिन इसका कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा होता नजर नहीं आया। अमित शाह ने धर्मशाला और ऊना में जनसभा की थी। इनमें से धर्मशाला में लोकसभा चुनाव में 13,251 और विधानसभा में 5,526 मतों की लीड भाजपा को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed