{"_id":"6292675e19bf9d63371ed983","slug":"bilaspur-news-himachal-news-one-killed-in-car-truck-collisiontomorrow-bilaspur-news-sml410372024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल के नसवाल गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
शनिवार सुबह करीब सात बजे शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसवाल के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से घायल चालक को निकाला। उसे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि खाली ट्रक को लेकर घुमारवीं की ओर जा रहा था। नसवाल के पास तेजरफ्तार कार उसकी लेन में आकर ट्रक से टकरा गई। मृतक की पहचान कमलेश चंद्र (48) पुत्र लेख राम निवासी गांव साकरा तहसील सदर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। संवाद
विज्ञापन
--