फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news, congress, protested atal adarsh vidyalaya

अटल आदर्श विद्यालय को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news, congress, protested atal adarsh vidyalaya
बरठीं (बिलासपुर)। अटल आदर्श विद्यालय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी है। प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक कुमार के नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने अटल आदर्श विद्यालय को न खोलने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने जवाहर नवोदय विद्यालय भवन के बाहर शनिवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कांग्रेस सचिव विवेक कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर 2018 को अटल आदर्श विद्यालय का शुभारंभ बरठीं में किया था। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय का कोई पता नहीं है। सरकार और नुमाइंदों ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है।
विज्ञापन

जब तक प्रशासन लिखित में अटल आदर्श विद्यालय के स्टेटस के बारे में नहीं बताता है, तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि झंडूता के विधायक केवल आदर्श विद्यालय ही नहीं अन्य विकास कार्यों को लेकर भी जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता ओंकार चंद, सुरेश कुमार, प्रवेश नेगी, पंकज सोनी और सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed