फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur district is fully prepared for the Panchayati Raj elections: Deputy Commissioner

पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला बिलासपुर पूरी तरह तैयार : उपायुक्त

Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur district is fully prepared for the Panchayati Raj elections: Deputy Commissioner
पंचायत चुनावों की तैयारियों का निरीक्षण करने झंडूता पहुंचे उपायुक्त। स्रोत: डीपीआरओ
घुमारवीं और झंडूता में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा जिले में मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला बिलासपुर की सभी 182 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 26, 28, 30 मई को तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए जिले के चारों विकास खंडों में आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

उपायुक्त राहुल कुमार शनिवार को झंडूता और घुमारवीं ब्लॉक में पंचायत चुनावों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घुमारवीं, झंडूता के महाविद्यालय परिसरों में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि नियुक्त मतदान कर्मियों के लिए शनिवार को जिला के सभी विकास खंडों में चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) मतदान प्रक्रिया भी संपन्न करवाई गई। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 24 मई को मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। वहीं, मतदान से एक दिन पहले बैलेट पेपर संबंधित चुनाव दलों को आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायतों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। ग्राम पंचायतों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी। राहुल कुमार ने जिला के सभी मतदाताओं से 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदाता सुबह के समय ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल, बीडीओ झंडूता संजीव कुमार, बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed