फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bathing ghat will be built on the banks of river Charan Ganga, instructions to prepare proposal

Bilaspur News: चरण गंगा नदी के किनारे बनेगा स्नान घाट, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bathing ghat will be built on the banks of river Charan Ganga, instructions to prepare proposal
बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेते उपायुक्त राहुल कुमार। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार खर्च हो रहे 2.75 करोड़
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके तहत चरण गंगा नदी के किनारे स्नान घाट बनेगा। उपायुक्त ने परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश एवं निकासी द्वारों का निर्माण पहले से किया जा रहा है।


उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने रविवार को मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि समस्त कार्य चरणबद्ध ढंग से संपन्न किए जाएंगे ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगामी एक साल के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने चरण गंगा नदी के किनारे एक सुनियोजित स्नान घाट के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्नान करने की सुविधा प्राप्त होगी। इसके बाद उपायुक्त ने गुरुनाझड़ी मंदिर का भी दौरा किया और वहां शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया, जहां दिल्ली निवासी श्रद्धालु नरेश की मंदिर विकास के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित गोसदन की औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए, ताकि गोसेवा एवं संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास प्रभारी एवं एसडीओ शाहतलाई विजय ठाकुर, मंदिर कर्मचारी प्रेम लाल, शिवम चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed