फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bag free day was celebrated in the schools of the district

Bilaspur News: जिले की पाठशालाओं में से मनाया गया बस्ता मुक्त दिवस

Sat, 26 Apr 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bag free day was celebrated in the schools of the district
-रोजाना की तरह पढ़ाई की जगह कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में शनिवार का दिन बैग फ्री डे के तौर पर मनाया गया। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूलों में रोजाना की तरह पढ़ाई की जगह कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।

ऋषिकेश। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहड में विभिन्न सदनों के बीच अनेक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खो-खो में लक्ष्मीबाई सदन पहले स्थान पर रहा। हिमाचल की लोक कथाओं में लक्ष्मीबाई सदन की हर्षिता पहले, सुभाष सदन की आस्था दूसरे और रमन सदन की गौरी तीसरे स्थान पर रहीं। एकल गान स्पर्धा में रमन सदन की अनुपमा पहले, इसी सदन के दीपक दूसरे और लक्ष्मीबाई सदन की कनिका व सुभाष सदन की नंदिनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और बैग फ्री डे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रसील सिंह, वीरेंद्र कुमार, हरदयाल सिंह, रणधीर सिंह, राकेश चंद, अनीता चंदेल, उपासना, विजया, चैन सिंह, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घुमारवीं- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में सुमन चंदेल ने विद्यार्थियों को विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम द्वारा कॅरिअर काउंसलिंग, ड्रग एब्यूज और साइकोलॉजिकल हेल्थ पर मोटिवेशनल वीडियो दिखाए गए। अनुराधा शर्मा ने विद्यार्थियों को डेंटल हेल्थ पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही स्कूल परिसर की साफ -सफाई, विद्यार्थियों को सदन में आवंटित किया गया। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ जीवन का भरपूर आनंद लें और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ अपना जीवन खुलकर जीएं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में इंटर हाउस कंपटीशन कराया गया, जिसमें रस्साकसी खेल स्पर्धा का आयोजन किया। खेल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आकाश हाउस की लड़कियां और लड़कों में जल हाउस के लड़के विजेता रहे। सीनियर वर्ग में लड़कियों में वायु हाउस की लड़कियां और लड़कों में पृथ्वी हाउस के लड़के विजेता रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बड़ा महत्व है सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में थीम के अनुसार बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता सिखाई गई। इसमें हमारे दांत कितने प्रकार के होते हैं, क्या-क्या कार्य होते हैं और उन्हें कैसे ब्रश किया जाता है यह जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हमें अपने हाथ किस प्रकार से धोने चाहिए यह भी सिखाया गया। आपदा के तहत छात्राओं को भूकंप से किस प्रकार से बचा जाए, घायलों को किस प्रकार से उपचार या सुरक्षित बाहर निकाला जाए इसका छात्राओं को अभ्यास कराया गया। सर्वप्रथम सभी छात्राओं को एक स्थान पर एकत्रित करके प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने जानकारी दी। उसके बाद अध्यापकों ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर छात्राओं को प्राकृतिक आपदा से बचने के तरीके सिखाए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed