फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर में दो हादसे

Sat, 19 Sep 2020 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
accident
स्वारघाट (बिलासपुर)। शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर में दो सड़क हादसे हुए। दोनों हादसे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हुए। दोनों हादसों में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहला हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। बनेर में एक तीखे मोड़ पर टीहरा-चंडीगढ़-नाहन रूट पर जा रही एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की बस और स्वारघाट की तरफ से आ रही कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार और बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे के कारण बस में बैठी सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ से दो घंटे तक बस के चलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भी इसी स्थान से थोड़ी दूरी पर हुआ। स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहे एक कैंटर की उतराई में ब्रेक फेल हो गई। पहले हादसे के कारण हाईवे पर जाम लगा था। इसके चलते कैंटर सामने जा रहे ट्रक से टकराकर रुक गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि सुबह के समय एनएच पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हुए हादसों के कारण दोनों हादसों की वजह से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना स्वारघाट की पुलिस टीम ने जाम को खुलवा कर यातायात को बहाल कर दिया और हादसों के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई। बता दें कि दो दिन पहले ही हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए आवाजाही खोल दी गई है। जिसके चलते हाईवे पर ट्रैफि क बहुत ज्यादा हो गया है। जिस कारण आयेदिन एनएच पर हादसे हो रहे हैं। डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया था। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed