{"_id":"5e6132308ebc3ec55a3893c4","slug":"accident-bilaspur-news-sml326661554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और निजी बस में टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और निजी बस में टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। नयना देवी-नंगल सड़क पर भाखड़ा के समीप बुधवार देर शाम नंगल की तरफ जा रही एक कार और निजी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल नंगल ले जाया गया। इस संबंध में कार चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र फौजा सिंह ने पुलिस चौकी ग्वालथाई में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस थाना कोट में निजी बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि बुधवार देर शाम वह अपनी कार में परिजनों के साथ निजी कार्य के लिए घर से नंगल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भाखड़ा के भरथरी मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार बबली देवी, कमला देवी, सिमरन व मीरा देवी को चोटें लगी हैं। जिन्हें मौके से स्थानीय लोग इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल नंगल ले गए।
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को उपचार का उपचार नंगल अस्पताल में किया गया है।