फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ABVP demands action from forest department in case of sandalwood theft

Bilaspur News: चंदन चोरी में मामले में एबीवीपी ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग

Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
ABVP demands action from forest department in case of sandalwood theft
वन विभाग को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी इकाई अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष भारद्वाज व अन्य
.समय पर कार्रवाई न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर ने बिलासपुर महाविद्यालय में 14 नवंबर 2024 को हुई चंदन के वृक्षों की चोरी के मामले में वन विभाग से कार्रवाई की मांग उठाई है।

इकाई अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष भारद्वाज ने कहा कि संगठन लंबे समय से इस मामले में महाविद्यालय प्रशासन से जवाब मांग रहा है, लेकिन कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन इस विषय पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्हें कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है, जिससे चोरों को बढ़ावा मिल रहा है। आयुष भारद्वाज ने कहा कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इस मामले को लेकर आगे भी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed