फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खो-खो में संतोषी आईटीआई घुमारवीं विजेता

खो-खो में संतोषी आईटीआई घुमारवीं विजेता

Mon, 26 Feb 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खो-खो में संतोषी आईटीआई घुमारवीं विजेता
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। बिलासपुर में सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोमवार को खो-खो में संतोषी आईटीआई घुमारवीं विजेता बना। जबकि शिव हरी चड्ढा आईटीआई हारकुकार उपविजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मात्र दो अंकों से संतोषी आईटीआई ने फाइनल जीत लिया। मैच का स्कोर 7-5 अंक रहा। बास्केटबाल स्पर्धा में न्यू डोगरा आईटीआई चांदपुर विजेता बना। मां संतोषी आईटीआई लुहारवीं उपविजेता रही। फाइनल मैच का स्कोर 33-10 रहा।
विज्ञापन

बुशू खेल के 48 किलोग्राम भार वर्ग में न्यू डोगरा आईटीआई चांदपुर के गिरिराज ने स्वर्ण, राजकीय आईटीआई बिलासपुर के दीपक ने रजत व संतोषी आईटीआई घुमारवीं के कंचन ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के सुनील कुमार ने स्वर्ण, न्यू डोगरा चांदपुर के रमेश ने रजत व प्रांजलि पट्टा के अविनेश ने कांस्य पदक जीता। 56 किलोग्राम भार वर्ग में न्यू डोगरा चांदपुर के अरुण ने स्वर्ण, मां संतोषी लुहारवीं के आशीष ने रजत और बरठीं के शुभम ठाकुर व संतोषी घुमारवीं के आशीष ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 किलोग्राम भार वर्ग में हिम्स आईटीआई घुमारवीं के दीपक ने स्वर्ण, न्यू डोगरा चांदपुर के कमलेश ने रजत व शिव हरी चड्ढा हारकुकार के हरीश चंदेल ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में बरठीं के राहुल धीमान ने स्वर्ण, बिलासपुर के अभिषेक कौंडल ने रजत व शिव हरी चड्ढा हारकुकार के अमित ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम भार वर्ग में बरठीं के अवतार सिंह ने स्वर्ण व न्यू डोगरा चांदपुर के महेंद्र सिंह ने रजत पदक जीता। 80 किलोग्राम भार वर्ग में मां संतोषी लुहारवीं के पंकज ने स्वर्ण, शिव हरी चड्ढा हारकुकार के सुनील ने रजत व मां संतोषी लुहारवीं के आशीष ने कांस्य पदक जीता।

100 मीटर दौड़ में शिव हरी चड्ढा हारकुकार के मोहित ने स्वर्ण, बरठीं के अश्वनी ने रजत व संतोषी घुमारवीं के शुभम ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में संतोषी घुमारवीं के आशीष ने स्वर्ण, न्यू डोगरा चांदपुर के पंकज ने रजत व संतोषी घुमारवीं शुभम ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में बरठीं के पंकज ने प्रथम, संतोषी घुमारवीं के कर्ण सिंह ने रजत व न्यू डोगरा चांदपुर के रमेश ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में शिव हरी चड्ढा हारकुकार के अनिल ने स्वर्ण, स्वारघाट के कांशी राम ने रजत और केशव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed